
केंन्द्रापड़ा गांधी पदयात्रा मेमोरियल की ओर से 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले गारापुर के गांधीपीठ में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सामूहिक पुष्पमाला अर्पित की गई, फिर तिनीमुहानी पर महात्मा गांधी की दांडी यात्रा के स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वजा फहराया गया। सबसे पहले केंन्द्रापड़ा विधायक शशि भूषण बेहरा ने स्मारक प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित करने के बाद राष्ट्रीय ध्वजा फहराया। इस अवसर पर विधायक श्री बेहरा ने स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी की भूमिका के बारे में बताया. परिषद के अध्यक्ष भजकृष्ण राऊत ने दांडी यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की घटना ने देश में आलोड़न फैल गई कर के बताया । अंत में गयाधर धल ने धन्यवाद अरपित किया।











