
केंन्द्रापड़ा, 05/08: नवयुग इन्फोटेक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। शिकायत मिलने के बाद केंन्द्रापड़ा के जिलाधिकारी अमृत रृतुराज ने इसके काम को धोखाधड़ी करार दिया और आम लोगों से धोखाधड़ी का शिकार न होने की अपील की । ओडिशा डिजिटल हाउस नंबर में नवयुग इन्फोटेक के कर्मचारी लोगों से प्रति घर को 40 रुपये वसूल कर रहे थे. आम लोगों द्वारा इसके खिलाफ केंन्द्रापड़ा जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. नवयुग के डिजिटल होम नंबर संचालन को अवैध घोषित कर दिया गया है और इसका संचालन तुरंत बंद करने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि नवयुब इन्फोटेक के पास कोई वैध सरकारी आदेश या लाइसेंस नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस तरह की हरकतों के झांसे में न आएं. साथ ही, यदि नवयुग इन्फोटेक का कोई भी कर्मचारी किसी भी स्थान पर यह डिजिटल होम नंबर चला रहा है, तो उसे इस पर भरोसा न करने के लिए कहा गया है . और तुरंत प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का अनुरोध किया गया है। केंन्द्रापड़ा जिले के सभी तहसीलदारों और बीडीओ को नवयुग इन्फोटेक के डिजिटल हाउस नंबरों को बंद करने का भी निर्देश दिया गया है।











