
केंद्रपाड़ा, 14/10: केंद्रापड़ा की पूर्व विधायक डॉ. शिप्रा मलिक ने केंद्रपाड़ा प्रखंड अंतर्गत चकरोडा ग्राम पंचायत की सड़क प्रकाश परियोजना में हुए भ्रष्टाचार की सतर्कता जांच की मांग की है। डॉ. मलिक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राज्यसभा सांसद सुलता देव ने केंन्द्रापाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में सड़क प्रकाश व्यवस्था के लिए सांसद क्षेत्रीय विकास निधि से लगभग एक करोड़ रुपये प्रदान किए थे। जिसमें से केवल चकरोडा ग्राम पंचायत को ही 50 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है। इस परियोजना का क्रियान्वयन केंद्रपाड़ा ब्लाक के माध्यम से किया गया है। चूँकि यह परियोजना ग्रामीण विद्युतीकरण प्राधिकरण के माध्यम से क्रियान्वित नहीं हुई थी, बल्कि ब्लॉक अधिकारी द्वारा की गई थी, इसलिए इसके तकनीकी पर्यवेक्षण और रेटिंग तथा उपयोग किए गए विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता और स्थायित्व पर संदेह उत्पन्न हो गया है। इसलिए पूर्व विधायक डॉ. मलिक ने जिला कलेक्टर से यह मांग की है।











